फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   automatic weather station in kedar ghati.

केदारघाटी में आटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित

Fri, 15 Jan 2016 03:28 PM IST
संदीप थपलियाल/ अमर उजाला, श्रीनगर
संदीप थपलियाल/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 15 Jan 2016 03:28 PM IST
विज्ञापन
automatic weather station in kedar ghati.

केदारघाटी में होने वाली हलचल के अध्ययन के लिए नार्वे सरकार आगे आई है।

विज्ञापन


नार्वे के नार्वेयिन जियोटेक्निक इंस्टीट्यूट के आर्थिक सहयोग से केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (डीएसटी) और केंद्रीय विवि श्रीनगर के भूविज्ञान विभाग ने कालीमठ में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित किया है। खास बात यह है कि वेब कैमरे से यहां हर पल मौसम में हो रहे बदलाव को रिकार्ड किया जा रहा है।

गांधी सरोवर (चोराबाड़ी) में  वाडिया संस्थान का आटोमेटिक वेदर स्टेशन 15/16 जून 2013 की भारी बारिश में बह गया था। इसके बाद से यहां सरकार की ओर से मौसम का विश्लेषण करने के लिए कोई पुख्ता संसाधन नहीं जुटाए गए हैं। वहीं, केंद्रीय विवि श्रीनगर के भूविज्ञान विभाग द्वारा नार्वेयिन जियोटेक्निक इंस्टीट्यूट की मदद से अक्तूबर में कालीमठ में वेदर स्टेशन स्थापित किया गया है। स्टेशन में वेब कैमरा, रेनफॉल गेज, वायुदाब मापी और मृदा नमी मापी सेंसर (सोइल मॉयस्चर सेंसर) लगाए गए हैं।
विज्ञापन


भूविज्ञानी प्रो. यशपाल सुंद्रियाल ने बताया कि वेब कैमरे से कालीमठ के सामने पहाड़ी पर नजर रखी जा रही है। साथ ही वातावरण में नमी, बारिश, मिट्टी में नमी और हवा के दबाव आदि की रिकार्डिंग की जा रही है। केंद्र के जरिये भूस्खलन और भूधंसाव का अध्ययन हो रहा है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के पास डाटा उपलब्ध रहने से भूस्खलन की घटनाओं का पूर्वानुमान करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाटा सिर्फ देश में
भले ही वेदर स्टेशन स्थापित करने का खर्चा नार्वे के संस्थान ने किया हो, लेकिन इसका डाटा सिर्फ डीएसटी और भूविज्ञान विभाग गढ़वाल विवि श्रीनगर को उपलब्ध हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed