फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   attack on uttarakhand's MLA Pranav Champion.

उत्तराखंड: विधायक चैंपियन के काफिले पर हमला, बाल-बाल बचे

Sun, 03 May 2015 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 03 May 2015 09:56 AM IST
विज्ञापन
attack on uttarakhand's MLA Pranav Champion.

उत्तराखंड राज्य खनिज परिषद के अध्यक्ष और खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के काफिले पर लोगों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने मारपीट की और गनर से कारबाइन छीनने का प्रयास किया।

विज्ञापन


चैंपियन के सरकारी वाहन समेत दो वाहनों में तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस से भी मारपीट और पथराव किया गया। पुलिस ने किसी तरह से चैंपियन को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर भिजवाया। घटना को लेकर हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर उत्तराखंड राज्य खनिज परिषद के अध्यक्ष कुंवर प्रणव चैंपियन अपने काफिले के साथ देहरादून से रुड़की आ रहे थे। काफिले में दो वाहन थे, जिसमें एक दरोगा समेत चार गनर और दो समर्थक थे। जैसे ही उनके वाहन रुड़की के रामपुर और इब्राहीमपुर गांव के पास पहुंचे तो मारुति जैन कार और चार-पांच बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने काफिले को रुकवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किसी तरह निकाला सु‌रक्षित

attack on uttarakhand's MLA Pranav Champion.

इससे पहले कोई कुछ समझ पाता हमलावरों ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। एकाएक हुई घटना को देख चैंपियन की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों और समर्थकों ने विरोध जताया तो हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी।

हमलावरों ने चैंपियन की सरकारी वाहन में तोड़फोड़ की और स्कार्पियों की लालबत्ती तोड़ दी। गंगनहर पुलिस की चेतक पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन, हमलावरों ने चेतक पुलिस से भी मारपीट की।

चर्चा है कि इस दौरान एक सिपाही ने हवाई फायर कर हमलावरों को खदेड़ने का प्रयास भी किया। हमलावरों ने पुलिस पर पथराव भी किया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से चैंपियन को हमलावरों के बीच से निकाला और सुरक्षित स्थान पर भेजा। भारी पुलिस बल आने से पहले हमलावर फरार हो गए।

पुलिस के पास मौजूद है घटना का वीडियो

attack on uttarakhand's MLA Pranav Champion.

घटना को लेकर हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जाम खुलवाया।

बताया जा रहा है कि चैंपियन के काफिले की एक गाड़ी से सालियर के पास बाइक सवार को टक्कर लग गई थी, जिस गुस्साएं लोगों ने हमला किया। जबकि चैंपियन का कहना है कि सालियर गांव के पास उनकी गाड़ी से कोई टक्कर नहीं लगी है।

जब उनके वाहन वहां से गुजर रहे थे तो एक बाइक सवार घायल सड़क पर पड़ा था। उन्होंने खुद फोन करके एंबुलेंस बुलाकर युवक को अस्पताल भिजवाया था।

एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल का कहना है कि पुलिस ने मौके पर वीडियोग्राफी कराई थी, जिसमें कुछ हमलावर चिह्नित हुए हैं। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed