{"_id":"5fa4fa0e6fdb422a19a1614f2fa1a81b","slug":"asaram-son-narayan-sai-may-be-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं दून में तो नहीं छिपा है नारायण साईं?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं दून में तो नहीं छिपा है नारायण साईं?
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 21 Oct 2013 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग लड़की से दुराचार के आरोपों में फंसे संत आसाराम के पुत्र नारायण साईं की तलाश में गुजरात पुलिस दून पहुंची।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस ने नारायण साईं के बारे में छानबीन की, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। सूत्रों के मुताबिक नारायण साईं के दून पहुंचने की आशंका पर गुजरात पुलिस की टीम यहां आई है।
कई घंटे तक पूछताछ
सादी वर्दी में आए एक सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों की टीम ने रायवाला और सहस्त्रधारा रोड निवासी कुछ लोगों से नारायण के बारे में जानकारी हासिल की। टीम ने आसाराम के अनुयायियों से कई घंटे तक पूछताछ करके सूचना ज़ुटाई।
विज्ञापन
यहां छिपा हो सकता
पुलिस ने पता किया कि आसाराम के आश्रमों में किन-किन लोगों का आना-जाना रहता है। माना जा रहा है कि नारायण साईं दून को सुरक्षित जगह मानकर यहां छिपा हो सकता है। हालांकि एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि गुजरात पुलिस ने अपने दून आने की सूचना हमें नहीं दी है।
विज्ञापन