फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   army recruitment fair on 28th October in haldwani.

हो जाएं तैयार, हल्द्वानी में सेना भर्ती मेला 28 नवंबर से

Fri, 23 Oct 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 23 Oct 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
army recruitment fair on 28th October in haldwani.

सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवा तैयार हो जाएं। हल्द्वानी में 28 अक्तूबर से सेना भर्ती मेला शुरू होने जा रहा है। मेला छह नवंबर तक चलेगा। इसमें अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। भर्ती मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के भर्ती निदेशक से मिली जानकारी के मुताबिक सैनिक जीडी, सैनिक जीडी सिख, सिख (एमएंडआर), सैनिक टेक्निकल, सैनिक क्लर्क, स्टोर कीपर और सैनिक ट्रेडमैन की भर्ती होगी। इसके अलावा नर्सिंग सहायक की भर्ती भी होगी जिसमें उत्तराखंड के सभी जिलों के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


भूतपूर्व सैनिकों के लिए डीएससी में भर्ती का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 28 अक्तूबर को अल्मोड़ा जिला, 29 को ऊधमसिंहनगर, 30 को नैनीताल, 31 अक्तूबर को बागेश्वर, एक नवंबर पिथौरागढ़, दो नवंबर को चंपावत जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती के ल‌िए साथ लेकर आएं ये जरूरी कागजात

army recruitment fair on 28th October in haldwani.

अल्मोड़ा, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत के सिख और सिख (एमएंडआर) के सभी ट्रेडों के लिए तीन नवंबर को, डीएससी के लिए सैनिक जीडी, सैनिक क्लर्क और सभी टेड्रों के लिए चार नवंबर को भर्ती होगी। ट्रेडमैनों का एप्टीट्यूड टेस्ट पांच नंवबर को और प्रमाणपत्रों की जांच छह नवंबर को होगी। नर्सिंग सहायक को छोड़कर सभी टेड्रों की लिखित परीक्षा 28 फरवरी को होगी।

अभ्यर्थियों से भर्ती में शामिल होने के लिए अपने साथ इंटरनेट द्वारा किए गए पंजीकरण का प्रिंटआउट और एडमिट कार्ड साथ लेकर आने को कहा गया है।

भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को सुबह चार बजे हल्द्वानी मिलिट्री स्टेशन मैदान में उपस्थित होना है। उम्मीदवारों को अपने साथ तीन पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षिक दस्तावेज, जाति, मूल निवास, चरित्र, विवाहित-अविवाहित प्रमाण पत्र और उनकी दो-दो प्रतिलिपि साथ लेकर आना है।

दलालों से सावधान रहें युवा
भर्ती निदेशक ने कहा है कि सेना भर्ती निशुल्क सेवा है। कोई भी दलाल सेना में किसी को भी भर्ती नहीं करा सकता है। उन्हें किसी प्रकार का धन न दें। दलालों के साथ संपर्क पाए जाने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा है कि दस्तावेजों के फर्जी पाए जाने पर उसे पुलिस के हवाले कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed