{"_id":"6533bc575cfd918e8308b017","slug":"ankita-bhandari-murder-case-electrician-and-property-dealer-of-vanantra-resort-statements-recorded-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ankita Murder Case: वनंत्रा रिजॉर्ट के इलेक्ट्रीशियन और प्रॉपर्टी डीलर के बयान दर्ज, उस रात की पूरी घटना बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ankita Murder Case: वनंत्रा रिजॉर्ट के इलेक्ट्रीशियन और प्रॉपर्टी डीलर के बयान दर्ज, उस रात की पूरी घटना बताई
Sat, 21 Oct 2023 05:35 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार (पौड़ी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार (पौड़ी)।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 21 Oct 2023 05:35 PM IST
सार
अंकिता हत्याकांड का अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी की कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। हत्याकांड के गवाह चंद्रकिरण ने अदालत में बताया, उसने 18 सितंबर, 2022 की रात करीब नौ बजे अंकिता, पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित को रिजॉर्ट में आते देखा था।
विज्ञापन
अंकिता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी की अदालत में शुक्रवार को अंकिता हत्याकांड के दो अन्य गवाह चंद्रकिरण भारती और नितिन सैनी के बयान दर्ज हुए। बिजनौर निवासी चंद्रकिरण भारती वनंत्रा रिजॉर्ट में इलेक्ट्रीशियन का काम करता है, जबकि रुड़की निवासी नितिन प्रॉपर्टी डीलर है।
विज्ञापन
वह अपनी एक पार्टी को वनंत्रा रिजॉर्ट के पास का एक प्लॉट दिखाने आया था और इस दौरान रिजॉर्ट में ही सभी ने चाय-नाश्ता किया था। चंद्रकिरण ने अदालत में बताया, उसने 18 सितंबर, 2022 की रात करीब नौ बजे अंकिता, पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित को रिजॉर्ट में आते देखा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...मौत की दीवार: तंग सड़क के किनारे खड़ा है 60 मी. लंबा मौत का पंजा, डीएवी कॉलेज के छात्रों के लिए टला नहीं खतरा
विज्ञापन
वहीं, नितिन ने बताया, बिल उन्होंने काउंटर पर बैठी एक लड़की ने दिया था, जिसे वह नहीं पहचानते थे। अंकिता के परिजनों के अधिवक्ता अजय पंत व नरेंद्र गुसाईं ने बताया, शुक्रवार को गवाही के दौरान अदालत में तीनों हत्यारोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता हाजिर रहे। अगली सुनवाई अब 27 अक्तूबर को होगी।