{"_id":"a8e15b8d40dc396d1ab110c76b35b06e","slug":"american-student-dance-on-jagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदा के जागर पर थिरके प्रभु ईशू के भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदा के जागर पर थिरके प्रभु ईशू के भक्त
अमर उजाला, मसूरी
Updated Mon, 07 Oct 2013 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की लोक संस्कृति, प्रकृति और भूगोल का अध्ययन करने आए अमेरिकी छात्र नंदा के जागर पर झूमने लगे।
विज्ञापन
अमेरिका की पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय के छात्रों को जागर गायिका बसंती बिष्ट के नंदा जागर ने अभिभूत कर दिया। इतना ही नहीं इनमें से कुछ छात्रों ने उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा में भी नृत्य किया।
पारंपरिक जागर और लोकगीतों का आयोजन
रविवार की शाम वुडस्टॉक स्कूल के हेनीफल सेंटर फॉर इंवायरनमेंट में पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय के पर्यावरण और संस्कृति विभाग के प्रमुख जोयस आल्टर के नेतृत्व में आए छात्रों के आगमन पर बसंती बिष्ट के पारंपरिक जागर और लोकगीतों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
नंदा देवी राजजात पर आधारित जागर से विदेशी छात्र अभिभूत दिखे। हालांकि जोयज आल्टर ने जागर के बारे मे पहले ही छात्रों को अंग्रेजी में अनुवाद कर दिया था।
छात्र पूरी प्रस्तुति में एक-एक शब्द को ध्यान से सुनते दिखाई दिए। नंदा जागर, आछरियों (परियों) पर आधारित पौराणिक जागर के साथ ही न्याय के देवता गुरील देवता का जागर और कई गीत भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
इन्होंने दिया साथ
उनके साथ कोरस में हुड़का पर रणजीत शर्मा, पार्श्व गायन में सावित्री, देवेश्वरी और संयोगिता देवी, की-बोर्ड पर सुरेंद्र सिंह, ढ़ोलक पर प्रदीप, बांसुरी रोशनलाल, थाली पर आरएस बिष्ट, चंद्र सिंह बिष्ट और सुजाता ने साथ दिया।
कार्यक्रम में लेखक स्टीफन आल्टर, प्रो. गणेश शैली, वुडस्टॉक स्कूल के प्रिंसिपल जॉनथन लोंग, हेनीफल सेंटर फॉर इनवायरनमेंट के निदेशक कृष्णन कुटी आदि मौजूद थे।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...