{"_id":"c41f0862ffd43f3f365ac65b92a5b038","slug":"ambika-soni-call-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 को होगा बहुगुणा को सबसे ज्यादा 'खतरा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 को होगा बहुगुणा को सबसे ज्यादा 'खतरा'
अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 15 Jan 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में चल रहे नेतृत्व परिवर्तन की अफवाहों के बीच कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी ने 17 जनवरी को राज्य के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों को रायशुमारी के लिए दिल्ली तलब किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी को पत्र देंगे
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के समर्थन या विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी को पत्र देंगे। जिसके बाद यह तय होगा कि सीएम बहुगुणा रहेंगे या फिर जाएंगे।
विज्ञापन
पढ़ें, उत्तराखंड के सीएम पर कांग्रेस में घमासान
विज्ञापन
कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि 17 जनवरी को दिल्ली में सभी जिलाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी को पत्र सौंपेंगे। इसके बाद ही प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों पर कोई फैसला हो सकता है।
पढ़ें, उत्तराखंड के युवा क्रिकेटरों रणजी में मिलेगी सीधी एंट्री
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर जो अनिश्चय का माहौल है उस पर अब 17 जनवरी को विराम लग जाएगा।
पढ़ें, इनके सपोर्ट से नरेंद्र मोदी का पीएम बनना तय
मार्च 2012 में प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद से बहुगुणा के खिलाफ उनकी पार्टी के भीतर खींचतान चल रही है। पिछले कुछ दिनों से कभी हरीश रावत तो कभी डॉ. इंदिरा हृदयेश के सीएम बनने की चर्चाएं आम हैं।
पढ़ें, पंचायत सीटों में आरक्षण की विस्तृत सूची देखें...
अब देखना है कि कांग्रेस हाईकमान 17 जनवरी को जिलाध्यक्षों से रायशुमारी के बाद क्या फैसला लेता है।