{"_id":"9323db71013af787a9d6c1d0f06d62be","slug":"amar-ujala-will-organise-health-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर शनिवार अमर उजाला लगाएगा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर शनिवार अमर उजाला लगाएगा शिविर
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 25 Sep 2013 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन और हेस्को ने लोगों की मदद के लिए नई पहल की शुरुआत की है।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और हेस्को बांदल वैली के गांवों के नजदीक कोई अस्पताल न होने के कारण अक्तूबर के पहले शनिवार से स्वास्थ्य शिविर लगाएगा।
मंगलवार को बांदल वैली में हुई बैठक में हेस्को के डा. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि अस्पताल न होने से बीमार लोगों को रायपुर जाना पड़ता है।
सुबह 10 से 5 बजे तक
उन्होंने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन और हेस्को मिलकर हर महीने के प्रत्येक शनिवार को सुबह 10 से 5 बजे तक बांदल वैली के गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाएंगे। शिविर में हेल्थ नेटवर्किंग सेवा संस्था के चिकित्सक मरीजों का चेकअप कर दवाई देंगे। इसके लिए संस्था को हर महीने 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस दौरान डा. किरन नेगी और अमर उजाला फाउंडेशन के संजय देव भी उपस्थित थे।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...