फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala voter campaign in gandhi park

आज गांधी पार्क में मतदान का संकल्प लें

Tue, 04 Mar 2014 11:45 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 04 Mar 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
amar ujala voter campaign in gandhi park

मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम में मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन


पढ़ें, अब जाकर रामनगर में शांत हुई फेसबुक की 'आग'

यह अभियान गांधी पार्क में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों के साथ ही आम शहरी और छात्र-छात्राओं के बढ़ चढ़कर भाग लेने की उम्मीद है।

सुबह दस बजे से चलने वाला कार्यक्रम शाम चार बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना है। यह बताना है कि एक व्यक्ति का वोट कितना महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन


पढ़ें, 'गिनीज बुक में नाम दर्ज करवाने की ओर बढ़े रावत'
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि कोई व्यक्ति मतदान करता है तो वह एक बेहतर नेता चुनता है जो संसद में जाकर आम जनता के हित में कार्य करता है।

उत्तरांचल मेडिकल कॉलेज में मतदाता पंजीकरण शिविर
इसके साथ ही अमर उजाला फाउंडेशन और जिला प्रशासन का मतदाता पंजीकरण शिविर मंगलवार को उत्तरांचल मेडिकल कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है।

इस दौरान 18 साल की उम्र पूरी करने वाले कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म भराया जाएगा। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को मतदान करने के महत्व को भी बताया जाएगा।


पढ़ें, 'आपदा के दौरान बाप-बेटे का नहीं था': जनरल चैत

अमर उजाला फाउंडेशन अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को मतदाता बनाना चाहता है। फाउंडेशन की कोशिश है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में हर वह व्यक्ति मतदान करे जो मतदान करने की उम्र का है।

कई बार कई युवा वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने और वोटर आईकार्ड नहीं बनने की वजह से वोट देने से वंचित रह जाते हैं। इसीलिए फाउंडेशन कोशिश कर रहा है कि कोई भी युवा अपने मतदान का प्रयोग करने से वंचित न रहे।

यही वजह है कि फाउंडेशन कॉलेजों और इंस्टीट्यूट में जाकर न केवल युवाओं को वोटर बना रहा है बल्कि उन्हें मतदान के महत्व को भी बता रहा।

यह कागजात जरूरी
मतदाता बनने के लिए फार्म में दो फोटो लगानी होगी। डेट आफ बर्थ के प्रूफ के लिए दसवीं की मार्कशीट या ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो कापी लगाएं।

पढ़ें, कैलास मानसरोवर यात्रा के बारे में जानें सबकुछ

जो छात्र-छात्राएं हॉस्टल में रह रहे हैं उन्हें अपने वार्डन से वहां रहने का प्रमाण पत्र लेकर लगाना होगा। जो किराये के मकान में रह रहे हैं उन्हें मकान मालिक से लिखवाकर लाना होगा कि वह उनके यहां किरायेदार हैं।

साथ में बिजली या पानी का बिल लगाना होगा। छात्र-छात्राएं अपने कॉलेज के पते पर भी वोटर बन सकते हैं। इसके लिए उन्हें कॉलेज के आईकार्ड से काम चलाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed