{"_id":"2f5eee1f6287017af7603c92d75f0c41","slug":"amar-ujala-voter-campaign-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं में दिखा वोटर बनने का जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं में दिखा वोटर बनने का जोश
अमर उजाला, डोईवाला
Updated Sun, 02 Mar 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन और जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को हिमालयन इंस्टीट्यूट के नर्सिंग कॉलेज में मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया।
विज्ञापन
गजब का उत्साह
इस दौरान छात्र-छात्राओं में वोटर बनने के लिए गजब का उत्साह रहा। उनका कहना था कि मतदाता बनना उनके लिए सुखद एहसास है।
छात्राओं ने फॉर्म भरा और घरवालों को मोबाइल से फोन करके कहा कि ‘पापा हमने भी वोटर बनने के लिए फॉर्म भर दिया है।’ कुछ छात्र-छात्राओं ने दोस्तों को फोन करके फॉर्म छह बनने की खबर साझा की।
विज्ञापन
वोटर बनने की प्रक्रिया जानी
बहुत से छात्र-छात्राओं ने वोटर बनने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी अमर उजाला फाउंडेशन की टीम से ली। इस मौके पर 120 छात्र-छात्राओं ने फॉर्म भरे, जिनके पास कागजात नहीं थे, वे बाद में फॉर्म जमा करेंगे।
विज्ञापन
जब हम छोटे थे तो मम्मी-पापा के साथ वोट के लिए जाते थे। अब मतदाता बनने का फॉर्म भरने पर अजीब सा रोमांच महसूस हो रहा है। मतदाता सूची में नाम आ जाने के बाद देश के नागरिक बन जाएंगे।
- पूजा रावत
मतदाता होना आदर्श नागरिक की पहचान है। मतदाता बनने के लिए प्रथम बार आवेदन फॉर्म भरने पर खुशी हो रही है कि हम लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए वोट का इस्तेमाल करने के योग्य हो गए हैं।
- स्वाति नेगी
मतदाता के रूप में स्वयं के बारे में सोचकर खुशी हो रही है। मतदाता होना परिपक्व आयु का परिचायक होता है। फार्म भरने से उस आयु में जाने के एहसास से मन को संतोष पहुंच रहा है।
- योग्यता कंडवाल
कोई दो राय नहीं है कि मतदाता बनने के लिए जब प्रथम प्रयास होता है तो स्वयं के परिपक्व होने का अंदाजा लगता है। आज जब मतदाता के लिए आवेदन किया तो स्वयं में परिपक्वता महसूस हुई।
- कनिका बिष्ट