फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala voter campaign

अमर उजाला ने जलाई जागरुकता की अलख

Wed, 05 Mar 2014 10:48 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 05 Mar 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
amar ujala voter campaign

अमर उजाला फाउंडेशन के मतदाता जागरूकता अभियान के तहत देहरादून में मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


मतदान के प्रति जागरूक किया
गांधी पार्क के बाहर बड़ी संख्या में लोग इस अभियान का हिस्सा बनने उमड़े। अपने अलग-अलग संदेशों के जरिए उन्होंने वोट की महत्ता समझाई और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।

पढ़ें, केवल ये लोग होंगे उत्तराखंड के मूल निवासी
विज्ञापन


इससे पूर्व सुबह ठीक 10 बजे से हस्ताक्षर अभियान शुरू हुआ। मंत्री दिनेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उन्होंने फ्लैक्स बोर्ड पर हस्ताक्षर किया। अमर उजाला फाउंडेशन की इस पहल को सराहनीय बताते हुए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हजार से अधिक लोगों ने किए हस्ताक्षर
इसके पश्चात तकरीबन ढाई बजे तक चले अभियान में एक हजार से अधिक लोगों ने अपने हस्ताक्षर किए। आलम यह था कि अभियान शुरू होने के एक घंटे के भीतर ही पहला फ्लैक्स बोर्ड भर चुका था।

पढ़ें, कांग्रेस में हलचल पैदा कर सकता है तिवारी का 'सपूत'

बता दें कि अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों मसलन नुक्कड़ नाटक, पंजीकरण शिविर आदि का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में यह हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। मतदाता जागरूकता अभियान आगामी 15 मार्च तक चलेगा।

ये लोग भी पहुंचे
इस दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या, एसएसपी अजय सिंह रौतेला, एसपी सिटी नवनीत भुल्लर, एसपी देहात मणिकांत मिश्र, एसपी ट्रैफिक प्रदीप कुमार राय, एआरटीओ संदीप सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी एसपी खाली, जिला खेल अधिकारी सतीश सारकी, आचार्य भरतराम तिवारी, सुशांत राज, शिव प्रसाद ममगाईं, क्लेमेंटटाउन पीपुल वेलफेयर सोसायटी के राकेश जुयाल, राजू फर्सवाण, नरेंद्र, बजरंग अग्रवाल, मोहन बिष्ट, व्यापारी प्रतीक मैनी, फुटबाल कोच वीएस रावत, डालनवाला रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के डा. महेश भंडारी आदि मौजूद रहे।

युवाओं में वोटर बनने की होड़
अमर उजाला फाउंडेशन और जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे मतदाता बनो अभियान के तहत मंगलवार को उत्तरांचल इंस्टीट्यूट में लगाए शिविर में छात्र-छात्राओं ने वोट बनवाए।

पढ़ें, भूतों के गैंग में नजर आएंगे पिथौरागढ़ के जितेंद्र


शुभारंभ संस्थान चेयरमैन जीडीएस वार्ने ने किया। शिमला बाईपास के पास स्थित उत्तरांचल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड साइंसेज में अमर उजाला अभियान के तहत वोटर बनवाने के लिए शिविर लगा।

पढ़ें, कभी देखी है पानी में ऐसी योग क्रिया?

शिविर में संस्थान के विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह के साथ वोट बनवाने पहुंचे। इस अवसर पर चेयरमैन जीडीएस वार्ने ने बताया कि अमर उजाला की ओर से चलाया जा रहा यह अभियान बेहद सार्थक है।

पढ़ें, बद्रीनाथ धाम के मुख्य रावल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

उन्होंने कहा कि इससे एक ओर जहां युवाओं को मतदाता बनना आसान हो गया है तो वहीं, उन्हें मतदान करने के लिए भी एक प्रेरणा मिली है। न केवल छात्र-छात्राएं बल्कि संस्थान की कई फैकल्टी ने भी वोटर कार्ड बनवाने के लिए फॉर्म भरे।

आज डॉल्फिन में
अमर उजाला मतदाता अभियान बुधवार को डॉल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज में चलेगा। सुबह 11 बजे से सभी छात्र-छात्राएं मतदाता बनने के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed