अमर उजाला टीका ही बचाएगा अभियान: नहीं जाना पड़ेगा दूर, घर के पास टीका लगवाएं जरूर
प्रदेश में लोगों को कोरोना टीका लगाने के लिए लंबा सफर नहीं करना पड़ेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड टीका लगाने के लिए लोगों को घर से ज्यादा दूर न जाने पड़े। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने नियर हाउस कोविड वैक्सीनेशन सेंटर (घर के पास केंद्र) की योजना बनाई है। जिसमें अब तक 360 केंद्र स्थापित किए गए हैं।
प्रदेश में लोगों को कोरोना टीका लगाने के लिए लंबा सफर नहीं करना पड़ेगा। विभाग की ओर से उन क्षेत्रों में नियर हाउस कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बनाने की योजना बनाई है। जहां पर लोगों के लिए टीकाकरण केंद्र काफी दूर है या जिन क्षेत्रों में टीकाकरण का प्रतिशत काफी कम है। स्वास्थ्य विभाग ने 416 केंद्रों में से 360 स्थापित कर दिए हैं। सबसे अधिक अल्मोड़ा जिले में 150 केंद्र बनाए गए हैं।
राज्य नोडल अधिकारी आईईसी जेसी पांडे का कहना है कि विभाग का घर के पास टीकाकरण केंद्र खोलने पर विशेष फोकस है। जिससे लोग आसानी से केंद्र तक पहुंच कर कोविड वैक्सीन लगवा सके।
11 जिलों में स्थापित नियर हाउस वैक्सीन सेंटर
जिला प्रस्तावित स्थापित
अल्मोड़ा 150 150
बागेश्वर 01 01
चमोली 10 04
देहरादून 09 09
हरिद्वार 77 77
नैनीताल 42 38
पौड़ी 35 -
पिथौरागढ़ 03 03
रुद्रप्रयाग 36 36
टिहरी 33 26
ऊधमसिंह नगर 20 16
कुल - 416 360
टीका लगवाने को घर-घर जाकर जागरूक कर रहे युवा
भारत विकास परिषद से जुड़े युवाओं की टोली अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को टीका लगाने के लिए जागरूक कर रही है। परिषद कार्यकर्ता न केवल उन्हें टीका लगाने के लिए प्रोत्साहित व प्रेरित कर रहे हैं बल्कि इसमें उनकी मदद भी कर रहे हैं।
पिछले करीब एक माह से परिषद की द्रोण शाखा का यह जागरूकता अभियान चल रहा है। उन्होंने उन क्षेत्रों में भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया, जहां बड़ी संख्या में लोग टीका लगाने को तैयार नहीं थे। उनके प्रयासों के बाद टीकाकरण में उत्साह आया है। शहर और आसपास के ज्यादातर इलाकों में परिषद की टीमें अभियान के तहत लोगों को प्रेरित कर रही है।
शाखा के सचिव रोहित कोचगवे ने बताया कि टीम को कुछ जगह पर लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा है। जाखन-धर्मपुर में लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने को उन्हें खासी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों को समझाने के लिए साइकेट्रिस और डॉक्टरों की मदद भी ली जा रही है। इसमें मधु मारवाह, नरेश भटनागर, सुभाषिनी डिमरी आदि सहयोग कर रहे हैं।
निशुल्क टीकाकरण कैंप लगा रहा जैन समाज
देहरादून। टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने एवं लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने में जैन समाज भी पीछे नहीं। जागरूक करने के साथ ही जैन समाज की ओर से लोगों के लिए प्रिंस चौक स्थित धर्मशाला में निशुल्क टीकाकरण कैंप लगाया गया। कैंप में टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों से अन्य लोगों को भी टीकाकरण के लिए जागरूक करने का आह्वान किया जा रहा है।