फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala blood donors club

वूमेन सेल की छात्राएं बनीं 'जीवनदात्री'

Wed, 05 Mar 2014 10:25 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 05 Mar 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
amar ujala blood donors club

देहरादून के एमकेपी पीजी कॉलेज की वूमेन सेल की छात्राएं जीवनदात्री की नई भूमिका निभाएंगी।

विज्ञापन


पढ़ें, केवल ये लोग होंगे उत्तराखंड के मूल निवासी

अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से गठित इस क्लब से जुड़ने वाली इन 15 से अधिक छात्राओं ने मंगलवार को कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के कक्ष में रक्तदान की शपथ ली।
विज्ञापन


पढ़ें, कांग्रेस में हलचल पैदा कर सकता है तिवारी का 'सपूत'
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें कुछ छात्राएं ऐसी हैं, जो पूर्व में भी रक्तदान करती रही हैं, तो कुछ यह क्रम शुरू करना चाहती हैं। तीन छात्राएं यूनिवर्सल ब्लड डोनर हैं। यानी इनका ग्रुप ओ+ है।

पढ़ें, भूतों के गैंग में नजर आएंगे पिथौरागढ़ के जितेंद्र

21 से 23 साल की उम्र वाली इन छात्राओं में से कुछ सेलाकुई, डोईवाला जैसे आस-पास के क्षेत्रों से हर दिन पढ़ने के लिए कॉलेज पहुंचती हैं।

कुछ ऐसी भी छात्राएं थीं, जो खून की कमी और कम वजन की वजह से इस क्लब की सदस्यता ग्रहण करने से वंचित रह गईं, लेकिन उन्होंने रक्तदान के संबंध में जागरूकता फैलाने की शपथ ली।

पढ़ें, बद्रीनाथ धाम के मुख्य रावल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

वूमेन सेल की संयोजक डॉ. गीता बलोदी के अनुसार उनका ब्लड ग्रुप -एबी है। यह रेयर माना जाता है। इसके बावजूद वह ब्लड डोनेट कर चुकी हैं।

बकौल गीता रक्तदान किसी का जीवन बचाने से बेहतर भाव नहीं हो सकता। कालेज की प्राचार्या डा. इंदु सिंह ने भी वूमेन सेल की इस पहल को सराहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed