{"_id":"94bf92261d2ecaaf38d46ba526d878ad","slug":"all-india-university-cricket-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दून पर छाएगा क्रिकेट का नशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दून पर छाएगा क्रिकेट का नशा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 16 Jan 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉलीबाल के खुमार के बाद अब कुछ दिनों तक दून क्रिकेट के रंग में रंगा नजर आएगा। 17 जनवरी से दून में पांच जोनों के विश्वविद्यालयों के बीच क्रिकेट की जंग शुरू होगी। इसमें देश के टॉप-10 विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरेंगे।
विज्ञापन
यूटीयू के तत्वाधान में होगा आयोजन
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में ऑल इंडिया यूनीवर्सिटी इंटर जोनल रोहिंटन बारिया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज ग्राउंड में 17 से 28 जनवरी तक होगा।
विज्ञापन
बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान यूटीयू के स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष डा. आरके सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में ईस्ट, वेस्ट, साउथ, नॉर्थ और सेंट्रल जोन की विजेता और उपविजेता टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
बीते साल टूर्नामेंट की विजेता जैन यूनीवर्सिटी और उपविजेता यूनीवर्सिटी ऑफ मुंबई की टीमें भी खिताब बचाने के लिए जूझेंगी। छह टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह दी गई है, जबकि पुणे और कलकत्ता, त्रिपुरा और इंदौर को प्री-क्वार्टर फाइनल से शुरुआत करनी होगी।
28 जनवरी को कसीगा स्कूल ग्राउंड में टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। पत्रकार वार्ता में यूटीयू की असिस्टेंट डायरेक्टर स्पोर्ट्स शबाली गुरुंग, स्पोर्ट्स कॉर्डिनेटर महिम वर्मा आदि मौजूद थे।
ये टीमें दिखाएंगी दम
- सेंट्रल जोन- उस्मानिया यूनीवर्सिटी हैदराबाद, देवी अहिल्या यूनीवर्सिटी इंदौर
- ईस्ट जोन- त्रिपुरा यूनीवर्सिटी, यूनीवर्सिटी ऑफ कलकत्ता
- वेस्ट जोन-यूनीवर्सिटी ऑफ मुंबई, यूनीवर्सिटी ऑफ पुणे
- नॉर्थ जोन- एमडीयू रोहतक, जीएनडीयू अमृतसर
- साउथ जोन- एसआरएम यूनीवर्सिटी, जैन यूनीवर्सिटी