{"_id":"570ede3c4f1c1bf0684a6ad6","slug":"alarm-system-in-banks-of-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के अभियान में सामने आया बैंकों की सुरक्षा का सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के अभियान में सामने आया बैंकों की सुरक्षा का सच
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 14 Apr 2016 05:33 AM IST
विज्ञापन
बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था जांचते पुलिसअधिकारी।
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बुधवार को बैंकों के सुरक्षा प्रबंधों को परखने के लिए अभियान चलाया। कई बैंकों में अलार्म सिस्टम खराब मिला तो कई में सीसीटीवी कैमरे का फोकस ठीक नहीं पाया गया। ज्यादातर बैंकों में गार्ड नहीं पाए गए हैं। इस मामले में बैंक अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शहर क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को बैंकों को सुरक्षा के प्रति अलर्ट करने के लिए अभियान चलाया है। थाना और चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने इलाकों के बैंकों में जाकर वहां की सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि नौ बैकों में अलार्म सिस्टम खराब मिले, जो बेहद आपत्त्तिजनक है।
विज्ञापन
10 बैकों के सीसीटीवी कैमरों में खराबी पाई। इस मामले में बैंक प्रबंधकों को नोटिस देकर सुधार के निर्देश दिए गए। यदि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। अधिकांश बैंकों में गार्ड सिस्टम नहीं पाया। उन्होंने बताया कि आगे भी इस तरह चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन