फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After a disaster risk

उत्तराखंडः आपदा के बाद नया खतरा

Mon, 22 Jul 2013 08:02 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Mon, 22 Jul 2013 08:02 AM IST
विज्ञापन
After a disaster risk
आपदा प्रभावित जंगलों से सटे क्षेत्रों में नया खतरा पैदा हो गया है, ये खतरा है क्षेत्र के आवारा कुत्तों के शिकारी (जंगली) होने का। पहाड़ में प्रकृति ने जिस तरह से कहर बरपाया है, इससे सैकड़ों लोग बेघर हो गए। ऐसे में उनके मवेशी भी जगह-जगह फंसे हैं।
विज्ञापन


विशेषज्ञों की माने तो भूख से इनके व्यवहार में बदलाव आया है। जिसमें खासकर पालतु कुत्तों के आवारा होने से इनके जंगली होने का खतरा पैदा हो गया है। प्रदेश में आपदा के एक महीने बाद भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हालात जस के तस बने हैं, गांवों में बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


स्थिति यह है कि लोग गांवों को छोड़कर किराए के भवनों में रहने को मजबूर हैं। इस आपदा में उनके लगभग तेरह हजार मवेशी मारे जा चुके हैं, सात सौ घायल हैं और कई आवारा हो चुके हैं। जगह-जगह मवेशी फंसे हैं, इसमें आपदा प्रभावित ग्रामीणों के पालतू कुत्ते कोई ठोर ठिकाना न होने से आवारा हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपद के आरक्षित वन क्षेत्रों से सटे क्षेत्रों में इनके शिकारी होने का बड़ा खतरा पैदा हो गया है। ऊखीमठ ब्लॉक के ल्वाणी गांव के पूर्व प्रधान माधव कर्नाटक बताते हैं कि हालात में आज भी कोई सुधार नहीं हो पाया है।

बिजली, सड़क, दूरसंचार सेवाएं ठप हैं, त्रिजुगीनारायण, तोसी, कालीमठ, कोटमा, चौमासी, सल्या, तुलांग आदि सीमांत गांवों के लिए संपर्क मार्ग नहीं है, कई लोग किराए के भवनों में रह रहे हैं। ऐसे में जगह-जगह फंसे मवेशी बहुत कमजोर हो चुके हैं। जिनके व्यवहार में भी बदलाव आया है।


भारतीय वन्य जीव संस्थान के वैज्ञानिक डा.सत्य कुमार बताते हैं कि आपदा के बाद से यात्रा ठप है, ऐसे में मवेशियों के लिए भी खाने, चारे की समस्या पैदा हो गई है। भूख से मवेशियों के व्यवहार में बदलाव आया होगा। इसमें खासकर आवारा कुत्ते जंगली हो जाते हैं। जो जानवरों को अपना शिकार बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed