{"_id":"788d79c441d658342993af4299b14882","slug":"adventure-car-rally-ends-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवेंचर कार रैली संपन्न, पढ़ें कौन जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडवेंचर कार रैली संपन्न, पढ़ें कौन जीता
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 05 Feb 2015 04:46 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने और सुरक्षित उत्तराखंड का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित द्वितीय उत्तराखंड एडवेंचर कार रैली में कोलकाता के शेख असगर अली और तमिलनाडु के मो. मुस्तफा ने ओवरआल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। कपल वर्ग में बीकानेर की काव्या और अरविंद अव्वल रहे।
विज्ञापन
उत्तराखंड पर्यटन विभाग और हिमालयन मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एक फरवरी को देहरादून से शुरू हुई एडवेंचर कार रैली बुधवार को हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सालिटेयर में संपन्न हुई। समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
कार वर्ग में विष्णु और आदित्य एंथोनी की टीम अव्वल रही। रैली दून से ऋषिकेश, श्रीनगर, औली, कर्णप्रयाग, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क होते हुए बुधवार शाम दून पहुंची। पर्यटन सचिव उमाकांत पंवार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अपर सचिव आशीष जोशी, विजय परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये रहे विजेता
ओवरआल चैंपियनशिप
प्रथम- शेख असगर अली (कोलकाता) व मो. मुस्तफा (तमिलनाडु) 5 लाख रुपए
द्वितीय-विष्णु सिंह (जयपुर) व आदित्य एंथोनी (बंगलूरू) 3 लाख रुपए
तृतीय- प्रताप ठाकुर (दिल्ली) व धीरज अरोड़ा (चंडीगढ़) 2 लाख रुपए
कपल वर्ग
प्रथम: काव्या सक्सेना व अरविंद बालान (बीकानेर) एक लाख रुपए
द्वितीय: विजय कुमार शर्मा व विनीता शर्मा
तृतीय: सुधांशु मिश्रा व रेखा मिश्रा
एसयूवी वर्ग
प्रथम: शेख असगर अली व मो. मुस्तफा
द्वितीय: प्रताप ठाकुर व धीरज अरोड़ा
तृतीय: सचिन सिंह व प्रकाश एम
कार वर्ग
प्रथम: विष्णु सिंह व आदित्य एंथोनी
द्वितीय: अमोल सतोशकर व जी नटराजन
तृतीय: गगन सेठी व गगन मेहता
उत्तराखंड वर्ग
प्रथम: रिशु अग्रवाल व बादल
द्वितीय: अक्षत बंसल व सोनल शर्मा
तृतीय: कुलांशु आर्य व संजय आर्य
(सभी देहरादून के हैं)