{"_id":"5bc985d2bdec22694e6b6d75","slug":"adolescents-escaped-from-the-state-child-protection-home-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल संरक्षण गृह से फरार हुए 15 किशोरों को पुलिस ने पकड़ा, लेकिन अधीक्षक कह रहे कुछ और","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल संरक्षण गृह से फरार हुए 15 किशोरों को पुलिस ने पकड़ा, लेकिन अधीक्षक कह रहे कुछ और
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस राजकीय बाल संरक्षण गृह से फरार 15 किशोरों को पकड़ने की बात कर रही है, लेकिन बाल संरक्षण गृह के अधीक्षक केवल पांच किशोरों के ही फरार होने की बात कह रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि संरक्षण गृह के अधीक्षक इस बारे में गलत जानकारी दे रहे हैं। अपनी छवि बचाने के लिए वह ऐसा कर रहे हैं। अब सवाल यह है कि दोनों में आखिर सच कौन बोल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बुधवार रात रोशनाबाद में राजकीय बाल संरक्षण गृह की खिड़की तोड़कर पंद्रह किशोर फरार हो गए थे। सूचना मिलने पर सक्रिय हुई सिडकुल पुलिस ने किशोरों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। देर रात तक चली धरपकड़ में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस को किशोरों को पहचानना आसान नहीं था। इसलिए बाल संरक्षण गृह का स्टॉफ भी पुलिस के साथ मौजूद रहा।
विज्ञापन
पुलिस ने किसी किशोर को झाड़ी से धर दबोचा तो कोई पुलिस को देखकर भागते हुए धरा गया। पुलिस की इस एक्सरसाइज को देखकर कई राहगीरों के कदम भी ठिठक गए थे। देर रात तक चली भागदौड़ के बाद सिडकुल पुलिस ने फहरार हुए सभी पंद्रह किशोर पकड़ लिए, जिन्हें फिर से बाल संरक्षण गृह में दाखिल कर दिया गया। एसओ सिडकुल देवराज शर्मा की मानें तो किशोरों ने प्रारंभिक पूछताछ में उनके साथ मारपीट की बात कही है, जिस संबंध में जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस बारे में जब बाल संरक्षक गृह के अधीक्षक विजय दीक्षित से जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि सिर्फ पांच किशोर ही फरार हुए थे। उन्होंने खिड़की के सरिये निकालकर पीछे के रास्ते फरार होने की बात से भी इनकार किया। दीक्षित का कहना है कि पांचों बच्चे अनाथ हैं और खेलते-खेलते बाहर भाग निकले थे। उन्होंने बताया कि पूजा करने के दौरान उन्हें किशोरों के भागने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस की मदद से पांचों किशोर पकड़ लिए गए।