फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   adityanath ask entry for only hindu in har ki paidi

हरकी पैड़ी पर गैर हिंदुओं पर लगे प्रतिबंध: आदित्यनाथ

Tue, 14 Apr 2015 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 14 Apr 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
adityanath ask entry for only hindu in har ki paidi

अक्सर अपने बयानों से विवादों में रहने वाले महंत आदित्यनाथ ने फिर से समाज को बांटने वाला बयान दिया है। गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ ने कहा कि हरकी पैड़ी की पवित्रता बनाए रखने के लिए बायलॉज लागू करना जरूरी है। यहां गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित किया जाना चाहिए। इसके लिए संतों, पुरोहितों और पंडों को एकजुट होना चाहिए।

विज्ञापन


मंगलवार से हरिद्वार के श्री गुरू गोरक्षनाथ अखाड़ा में आयोजित अखिल भारतीय योगी महासभा के दो दिवसीय सम्मेलन में सांसद आदित्यनाथ ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि गंगा की पवित्रता एवं अविरलता के लिए हर संभव कार्य किए जाएंगे। बायलॉज लागू करवाने के लिए वह मुख्यमंत्री से शीघ्र मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


राम मंदिर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अयोध्या की पहचान राम मंदिर से है और मंदिर बनकर रहेगा। जब यहां मंदिर बनने की बात आती है तो दूसरे समुदाय के लोग बैठकों के ढकोसले करते हैं। लेकिन यह स्पष्ट है कि बातों से निष्कर्ष नहीं निकलने वाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने साक्षी महाराज के उस बयान का समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा था कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए कड़े नियम बनने चाहिए। उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान की ओर से लगातार दिए जा रहे हिंदु विरोधी बयानों की उन्होंने निंदा की।

कहा, टिहरी झील को नहीं बनाने देंगे पर्यटन स्थल

adityanath ask entry for only hindu in har ki paidi

गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं गोरखपुर के सांसद व महंत आदित्यनाथ ने कहा कि टिहरी झील को पर्यटन स्थल नहीं बनाया जा सकता। यह झील वास्तव में गंगा है और यहां सनातन मूल्यों का पालन किया जाना चाहिए।

मंगलवार को नाथों के दलीचे में योगी महासभा कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गंगा में व्यापार की इजाजत नहीं दी जा सकती। टिहरी झील के किनारे मांस आदि परोसा जा रहा है। योगी महासभा इसका विरोध करेगी।

आदित्यनाथ ने कहा कि नासिक कुंभ के अवसर पर गुरु गोरखनाथ झंडी यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा नागपंचमी से शुरू होकर शिवरात्रि तक (नासिक से मंगलौर कर्नाटक तक) 1800 किलोमीटर चलेगी।

योगी महासभा के उप सभापति महंत चांदनाथ ने कहा कि गंगा रक्षा के सवाल को केवल सरकारों पर नहीं छोड़ा जा सकता। महंत चेताईनाथ ने कहा कि गौरक्षपीठ ने हमेशा समाज को दिशा दी है। कालिका पीठाधीश्वर सुरेंद्रनाथ अवधूत ने गंगा सेवा में योगदान का वचन दिया।

आदित्यनाथ की संसद सदस्यता छीनी जाए: उपाध्याय

adityanath ask entry for only hindu in har ki paidi

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि जो सांसद नफरत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं उन्हें संसद में रहने का अधिकार नहीं। आदित्यनाथ की संसद सदस्यता भी छीनी जानी चाहिए।

मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता में किशोर उपाध्याय ने कहा कि नफरत के बयान देकर आदित्यनाथ ने देवभूमि का अपमान किया है। वह खुद उत्तराखंड के रहने वाले हैं। इसके बावजूद वे मातृभूमि का उपयोग जहर बोने के लिए कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि संघ परिवार ने भगवानपुर उपचुनाव को भी मुजफ्फरनगर की भांति रंगने की कोशिश की थी। लेकिन सफलता नहीं मिली।

नाथ संप्रदाय के स्थलों से कब्जा हटाने का संकल्प
हर‌िद्वार में बैठक में योगी और नाथ संप्रदाय से जुड़े कई मसलों पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि नाथ संप्रदाय के उन धर्म स्थलों को मुक्त कराया जाएगा, जिन पर कब्जे हो गए हैं। बैठक में महंत शांतिनाथ, गंगानाथ, सूर्यनाथ, कृष्णनाथ, बापू गुलाबनाथ, बापू शेरनाथ आदि ने भी विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed