फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Actress Urvashi Rautela has great expectations from film Pagalpanti

शाही शादीः राजकुमारी मोहिना की शादी में पहुंची उर्वशी रौतेला, नवदंपती को दी बधाई

Tue, 15 Oct 2019 04:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 15 Oct 2019 04:12 PM IST
सार

  • पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के बेटी की शादी में शरीक होने हरिद्वार पहुंचीं  थी उर्वशी

विज्ञापन
Actress Urvashi Rautela has great expectations from film Pagalpanti
उर्वशी रौतेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कहा कि उन्हें अपनी आने वाली फिल्म ‘पागलपंती’ से भविष्य को लेकर काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह फिल्म उन्हें बॉलीवुड में नया मुकाम देगी और सफलता के नए मानक बनाएगी।

विज्ञापन


आध्यात्मिक गुरु और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बेटे सुयश और रिवा राज घराने की राजकुमारी एवं टीवी अभिनेत्री मोहिना की शाही शादी में शामिल होने हरिद्वार पहुंचीं उर्वशी रौतेला ने अमर उजाला से संक्षिप्त बातचीत की। 
विज्ञापन


 

उत्तराखंड के लोगों के प्यार की बदौलत पाया यह मुकाम

उत्तराखंड की मूल निवासी होने पर भी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को गर्व है। अपने फिल्मी करिअर की चर्चा करते हुए उर्वशी ने कहा कि उत्तराखंड वासियों ने उन्हें बहुत प्यार और सम्मान दिया है। उत्तराखंड के लोगों के प्यार की बदौलत ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं।

उर्वशी ने कहा कि अभी वह मंजिल तक नहीं पहुंचीं हैं सफर अभी जारी रहेगा। फिल्म ‘पागलपंती’ में अपनी हास्य पूर्ण भूमिका और हिट हो रहे गाने ‘बिजली के तार है’ को मिल रही सफलता को लेकर वे काफी उत्साहित हैं। कहा कि वे काफी समय से कॉमेडी रोल करना चाह रहीं थी अब उनकी यह मुराद पूरी हो गई है।

फाउंडेशन के मार्फत ही काम करने की इच्छुक

उर्वशी ने कहा कि उनकी फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होगी और उन्हें उम्मीद है कि यह सफलता के नए रिकॉर्ड बनाएगी। इस फिल्म में वे जॉन इब्राहिम के साथ पहली बार अभिनय कर रही हैं। उत्तराखंड में फिल्मों के साथ अपनी फाउंडेशन के किए जा रहे कार्यों को लेकर भी उन्होंने चर्चा की।

 

उन्होंने कहा कि जनसेवा के क्षेत्र में भी वे फाउंडेशन के मार्फत ही काम करने की इच्छुक हैं। उनकी फाउंडेशन की ओर से कई प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने नवदंपती को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed