फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   action on asaram bapu illegal Ashram

आसाराम के आश्रम पर गाज गिरना तय

Fri, 11 Oct 2013 10:40 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 11 Oct 2013 10:40 PM IST
विज्ञापन
action on asaram bapu illegal Ashram

विवादों में फंसे आसाराम बापू के देहरादून में एक और अवैध आश्रम पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। शुक्रवार को एमडीडीए ने आसाराम के सहस्त्रधारा रोड स्थित आश्रम का शमन मानचित्र निरस्त कर दिया।

विज्ञापन


ऐसे में अब आश्रम में किया गया निर्माण पूरी तरह अवैध माना जाएगा। आगे की कार्रवाई के लिए एमडीडीए जल्द आदेश जारी करेगा।

आश्रम के अवैध होने का खुलासा
आसाराम का सहस्त्रधारा रोड स्थित आश्रम चार साल पहले अवैध निर्माण करके बनाया गया था। जहां रोजाना सत्संग चलता है। ‘अमर उजाला’ ने तीन अक्तूबर के अंक में आश्रम के अवैध होने का खुलासा किया था।
विज्ञापन


इसके बाद एमडीडीए की ओर से आश्रम को नोटिस जारी किया गया था। आश्रम प्रबंधन की ओर से पहले से ही अवैध निर्माण को वैध कराने के लिए जुर्माने के साथ शमन मानचित्र एमडीडीए में जमा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई की प्रक्रिया पूरी हो गई
पिछले शुक्रवार को मामले की सुनवाई की प्रक्रिया पूरी हो गई थी, लेकिन उस पर फैसला नहीं हो पाया था। 11 अक्तूबर को एमडीडीए सचिव बंशीधर तिवारी ने आश्रम प्रबंधन की ओर से जमा कराए गए शमन मानचित्र को निरस्त कर दिया।

मानकों के अनुसार उक्त मानचित्र को पास ही नहीं किया जा सकता है। एमडीडीए सचिव ने बताया कि आश्रम के अवैध निर्माण के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। आश्रम प्रबंधन को अंतिम बार नोटिस भी भेजा जाएगा।


द मामा कांप्लेक्स को मिला स्टे

सुभाष रोड स्थित द मामा कांप्लेक्स शुक्रवार को सील नहीं हो पाया। इस प्रकरण में हाईकोर्ट से दो दिन पहले ही स्थगन आदेश (स्टे) मिल गया है। स्थगन आदेश के बाद एमडीडीए के लिए सीलिंग की कार्रवाई कर पाना संभव नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed