{"_id":"298eb63a57e8505b12f91670b7bdb36d","slug":"acid-in-milk","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाने-अंजाने में आप पी रहे हैं 'एसिड'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाने-अंजाने में आप पी रहे हैं 'एसिड'
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2013 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर पैकेट का दूध पीने में हीक आए तो समझ लीजिए कि दूध में बैक्टीरिया पड़ गए हैं। दूध में खराबी आ रही है।
विज्ञापन
अगर खौलाने के बाद भी यह महक बनी रहे तो जान लीजिये बैक्टीरिया बहुत हैं। यह दूध नुकसान कर सकता है। खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला के खाद्य विश्लेषक एसके कौशिक ने बताया कि नुकसानदेह बैक्टीरिया दूध में एक प्रकार का एसिड छोड़ते हैं। इस एसिड की वजह से दूध में दुर्गंध आने लगती है।
दूध के बासी होने पर ‘शत्रु’ बैक्टीरिया की संख्या बढ़ने लगती है। इससे दुर्गंध आना भी शुरु हो जाती है। कौशिक ने बताया कि ये बैक्टीरिया बड़ी संख्या में होते हैं। इनकी बहुत अधिकता होने पर भी दूध फट जाता है।
विज्ञापन
कौशिक ने यह भी स्पष्ट किया कि मित्र बैक्टीरिया के प्रभाव से भी दूध फटता है। लेकिन यह नुकसान नहीं करता फायदेमंद होता है। मित्र बैक्टीरिया के प्रभाव से दूध फटने पर लैक्टोज लैक्टिक एसिड में परिवर्तित हो जाता है।
विज्ञापन
दूध के संक्रमित होने की आशंका
दुर्गंध आना पहचान है कि दूध में शत्रु बैक्टीरिया पड़ गए हैं। दो-तीन दिन से अधिक पुराना होने पर दूध के संक्रमित होने की आशंका रहती है। अभिहीत अधिकारी (खाद्य सुरक्षा) अनुज कुमार थपलियाल का कहना है कि जहां भी संदेह होता है दूध के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया जाता है।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें