{"_id":"57696c0f42e307a8d583511721dc8bd6","slug":"aap-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी दून में 'आप' की ‘तू-तू, मैं-मैं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी दून में 'आप' की ‘तू-तू, मैं-मैं’
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 04 Jan 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) में भी दूसरे दलों जैसा रंग चढ़ने के आसार नजर आने लगे हैं। राजधानी देहरादून में शुक्रवार को आप की प्रदेश और जिला इकाई में दरार साफ नजर आई।
विज्ञापन
प्रदेश सदस्यों की प्रेसवार्ता की जिले को खबर ही नहीं थी। इस पर जिला संयोजक ने एतराज जताया है। वहीं, प्रदेश सदस्यों ने कहा कि जिले को सूचना देने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भार्गव चंदोला और पूजा बहुखंडी ने प्रेसवार्ता बुलाई थी। जिला संयोजक संजय भट्ट ने कहा कि उन्हें भी दूसरों से सूचना मिली। प्रदेश पदाधिकारियों को प्रेस करनी थी तो उन्हें तो बताना चाहिए था।
विज्ञापन
पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी
चंदोला ने कहा कि वह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं, जिला कमेटी को बताना जरूरी नहीं। बाद में चंदोला और बहुखंडी ने पत्रकारों को बताया कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
ईमानदार और कर्मठ प्रत्याशी मैदान में उतारे जाएंगे। दावा किया कि प्रदेश में सदस्यता अभियान में प्रतिदिन छह-सात हज़ार लोग पार्टी की सदस्य ग्रहण कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पांच जनवरी को पौड़ी, छह जनवरी को श्रीनगर, छह जनवरी को रुद्रप्रयाग और सात जनवरी को चमोली में पार्टी का जिला सम्मेलन होगा। चंदोला ने बताया कि सभी जिलों में कार्यालय आम आदमी के पैसों से खोले जाएंगे। यह आम आदमी की पार्टी है वही सारे इंतजाम करेगा।