{"_id":"fb316fd53849ba4f40689915e7f4207f","slug":"aagnbari-employee-stop-their-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान गईं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान गईं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 03 Nov 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन वृद्धि की मांग पर आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने शासन के लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया। 15 दिन में जीओ न आने पर फिर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां कई दिन से कार्य बहिष्कार पर हैं। इससे सरकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न कार्य प्रभावित हो रहे थे। कुछ समय पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कार्यकत्रियों को एक हजार रुपये मानदेय बढ़ाने, मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण करने और महिला कल्याण कोष की स्थापना का आश्वासन दिया था, लेकिन कार्यकत्रियां जीओ की मांग पर अड़ी हुई थीं।
विज्ञापन
शनिवार को एडीएम हरक सिंह रावत ने कार्यकत्रियों को सीएम के साथ वार्ता के कार्यवृत्त का पत्र कार्यकत्रियों को सौंपा। विधायक राजकुमार ने मिठाई खिलाकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हड़ताल खत्म करवाई।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन की जिलाध्यक्ष ज्योतिका पांडे ने बताया कि पत्र में सहायिकाओं का मानदेय पांच सौ रुपये बढ़ाने, वर्ष 2012-13 की दो हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दिए जाने, वर्ष में 20 सीएल के अलावा 13 अन्य अवकाश दिए जाने, हड़ताल के दौरान दंडात्मक कार्रवाई न करने जैसी मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिला है।