{"_id":"70a9eae9981dda5d32cd9fcf6d755180","slug":"a-young-woman-was-buried-for-three-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे तक मलबे में दबी रही युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे तक मलबे में दबी रही युवती
चंबा/ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2013 08:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में टिहरी जनपद के ढुंगली बमणगांव में एक मकान ढहने से उसमें सो रही युवती मलबे में दब गई। स्थानीय लोगों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह उसे बाहर निकाला। घायल युवती को 108 सेवा से बौराड़ी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार से हो रही बारिश के चलते शनिवार की सुबह करीब आठ बजे ढुंगली बमणगांव के जगदीश प्रसाद के मकान पर खेत का पुश्ता टूटने से उसका मलबा आ गिरा। जिस कारण घर में सोई उसकी पुत्री मंजू मलबे में दब गई।
विज्ञापन
मकान गिरने की आवाज सुनकर मंजू की मां ने आसपास के ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया। ग्रामीणों ने तीन घंटे की मेहनत के बाद मंजू को घायल अवस्था में बाहर निकाला। उसे 108 एंबुलेंस से नरेंद्रनगर भेजा गया। लेकिन सड़क बंद होने के कारण गाड़ी नहीं जा सकी जिस पर उसे बौराड़ी में ही भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
एसडीएम नरेंद्रनगर एसएल सेमवाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
बेहोश हो गई थी मां
मंजू की मां बिज्जू देवी अपनी बिटिया को मलबे में दबा देखकर जोर से चिल्लाई और बेहोश हो गई। उसकी आवाज पर ही ग्रामीण मौके पर पहुंच पाए। हादसे के कई घंटे बाद मंजू के मलबे से बाहर आने पर मां सदमे से बाहर आई।