फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A central minister involve in fake ias case.

फर्जी IAS मामले में उछला मोदी के मंत्री का नाम

Tue, 14 Apr 2015 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 14 Apr 2015 08:27 PM IST
विज्ञापन
A central minister involve in fake ias case.

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में फर्जी आईएएस मामला केंद्र सरकार के गले की फांस बन सकता है। एक केंद्रीय मंत्री पर पहले से उठ रहे सवालों के बीच रूबी चौधरी के सिर पर एक अन्य केंद्रीय राज्यमंत्री का हाथ होने का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


रूबी के ही क्षेत्र का रहने वाला यह मंत्री उत्तराखंड के शासन स्तरीय अधिकारियों के संपर्क में भी है। बताया जा रहा है कि वह पुलिस अधिकारियों को रूबी चौधरी के खिलाफ चल रही कार्रर्वाई पर धमका भी रहा है।
विज्ञापन


फर्जी आईएएस मामले में एलबीएस अकादमी के उपनिदेशक सौरभ जैन तो पहले से ही कठघरे में हैं। अब फर्जीवाड़े की आंच केंद्र सरकार तक पहुंचती दिख रही है। गिरफ्तारी के बाद रूबी ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री के पीए के जरिये जैन से मुलाकात की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अकादमी के सीसीटीवी फुटेज से खुलासा

A central minister involve in fake ias case.

अब एसआईटी की जांच में रूबी के एक केंद्रीय राज्यमंत्री के भी संपर्क में होने की जानकारी मिली है।

सूत्रों के अनुसार रूबी पहली बार जिस लग्जरी कार से अकादमी पहुंची थी, वह मेरठ की है। अकादमी के सीसीटीवी फुटेज में कार नजर भी आ रही है।

बताया जा रहा है कि यह कार मेरठ-मुजफ्फरनगर क्षेत्र के रहने वाले राज्य मंत्री अकसर इस्तेमाल करते हैं, हालांकि यह कार उनके नाम पर पंजीकृत नहीं है। बताया जा रहा है कि एसआईटी इस कार के मालिक से पूछताछ कर सकती है।

सूत्र बताते हैं कि शुरुआत में एसआईटी ने इस तथ्य को यह सोचकर तवज्जो नहीं दी कि एक ही क्षेत्र में रहने के कारण राज्य मंत्री ने रूबी चौधरी को भेजने के लिए कार उपलब्ध करा दी हो।

अफसरों पर फोन कर बना रहा दबाव

A central minister involve in fake ias case.

अब बताया जा रहा है कि यह मंत्री खुले तौर पर रूबी के बचाव में उतर गया है। वह अधिकारियों को फोन कर धमका भी रहा है। सूत्रों के मुताबिक मंत्री की धमकी वाली बातचीत रिकार्ड कर ली गई है।

हालांकि, पुलिस अधिकारी इस पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं, लेकिन जांच में मंत्री का नाम शामिल करने की कवायद चल रही है।

डीजीपी का है कहना
रूबी प्रकरण की जांच पर कुछ भी कहना मुमकिन नहीं है। लगातार नए साक्ष्य सामने आ रहे हैं, जिन्हें संकलित किया जा रहा है। मामले में जिससे भी जरूरत होगी, पूछताछ की जाएगी। वैसे करीब 80 प्रतिशत जांच पूरी हो चुकी है, अब एसआईटी की जांच पूरी तरह अकादमी पर केंद्रित है।
-बीएस सिद्धू, पुलिस महानिदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed