फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सस्ता हुआ वाल्वो का सफर

सस्ता हुआ वाल्वो का सफर

Sat, 17 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
सस्ता हुआ वाल्वो का सफर
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बसों में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। राज्य से बाहर चलने वाल्वो बसों में शुक्रवार रात से किराया सस्ता कर दिया गया है। वाल्वो के बाद जल्द ही राज्य के बाहर दौड़ने वाली एसी बसों का किराया भी सस्ता किया जाएगा।

उत्तराखंड परिवहन निगम की 21 वाल्वो और 30 एसी बसें हैं। अधिकांश वाल्वो एवं एसी बसों का संचालन राज्य से बाहर होता है। दिल्ली रूट पर सर्वाधिक वाल्वो चलती हैं। रोडवेज प्रबंधन के मुताबिक यूपी, दिल्ली और चंडीगढ़ परिवहन निगम की वाल्वो बसों का किराया उत्तराखंड निगम की वाल्वो बसों की तुलना में कम है। इसका असर उत्तराखंड की बसों पर पड़ रहा था। परिवहन निगम ने राज्य से बाहर संचालित वाल्वो बसों का किराया शुक्रवार आधी रात से कम कर दिया है। प्रबंधन के मुताबिक देहरादून से लखनऊ का किराया 1822 रुपये से घटाकर 1623 रुपये कर दिया गया है। देहरादून से बरेली का किराया 1103 की बजाय 982 रुपये किया गया है। देहरादून से मनाली के लिए 1439 की बजाय 1281 रुपये देने होंगे। देहरादून से चंडीगढ़ तक का सफर 615 की बजाय 552 रुपये में और देहरादून से दिल्ली का सफर 814 की बजाय 730 रुपये में कर सकेंगे। रोडवेज प्रबंधन के मुताबिक अगले चरण में एसी बसों का किराया भी कम किया जाएगा। इस सस्ते किराया का लाभ राज्य के अंदर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed