{"_id":"5b7c774f42c79246462548ab","slug":"71534883663-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी में इसी सप्ताह से एलएलबी के लिए करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी में इसी सप्ताह से एलएलबी के लिए करें आवेदन
Updated Wed, 22 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी में इसी सप्ताह से एलएलबी के लिए करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
एलएलबी प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए डीएवी पीजी कॉलेज ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कॉलेज प्रशासन इसी सप्ताह से आवेदन फार्म वितरण करने तैयारी में है। कॉलेज में एलएलबी की 300 सीटें है।
बता दें, इस साल स्नातक अंतिम वर्ष के परिणाम न आने की वजह से दाखिला प्रक्रिया में देरी हुई है। अमूमन कॉलेज में हर साल जुलाई में एलएलबी की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इस साल ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष के परिणाम न आने की वजह से दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। विधि विभागाध्यक्ष डॉ. पारुल दीक्षित ने बताया कि अब तैयारी पूरी कर ली गई है। दो-तीन दिन में दाखिले के लिए फॉर्म वितरण शुरू कर दिया जाएगा। इस साल भी प्रवेश परीक्षा के बजाय दाखिले मेरिट से ही होंगे। कॉलेज प्रशासन की ओर से ऑनलाइन मेरिट फॉर्म भरने के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है। डॉ. दीक्षित के मुताबिक प्रथम वर्ष में एलएलबी की 300 सीटें हैं।