फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   -वन तस्करों ने खैर के नौ पेड़ काटे

-वन तस्करों ने खैर के नौ पेड़ काटे

Mon, 01 Jan 2018 02:01 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
-वन तस्करों ने खैर के नौ पेड़ काटे
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत छरबा के वन क्षेत्र से वन तस्करों ने खैर के नौ पेड़ काट डाले। पेड़ काटे जाने की खबर से मिलने पर वन कर्मियों ने छापा मारा। वन कर्मियों को देख तस्कर लकड़ी छोड़ कर फरार हो गए। वन कर्मचारियों ने बरामद लकड़ी ग्राम प्रधान के सुपुर्द की है। ग्राम प्रधान सीमा देवी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को भी तहरीर दी है।

ग्राम प्रधान सीमा देवी का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी कई बार अवैध पातन हो चुका है, लेकिन तस्करों के पकड़ में न आने के कारण उनके हौसले बुलंद हैं। ग्राम पंचायत की सैकड़ों बीघे भूमि पर ग्राम पंचायत का जंगल है। जंगल को कई दशक पूर्व ग्रामीणों द्वारा ही विकसित किया गया था। इस वन क्षेत्र में खैर के बेशकीमती पेड़ भी हैं। बीते साल सितंबर माह में तस्करों ने खैर के 21 पेड़ काट डाले थे। सामाजिक कार्यकर्ता रामकरण ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे वन विभाग का फोन आया। इसके बाद वे प्रधान सीमा देवी के साथ मौके पर पहुंचे थे। चौहड़पुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी कुलदीप पंवार ने बताया कि तस्करों का पता लगाने के लिए मुखबिरों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed