फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खेल में अनुशासन के सबसे अहम : भार्गव

खेल में अनुशासन के सबसे अहम : भार्गव

Fri, 07 Dec 2018 01:59 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खेल में अनुशासन के सबसे अहम : भार्गव
ब्यूरो/अमर उजाला/ देहरादून।
विज्ञापन

एलआईसी की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का समापन बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों से साथ हो गया। अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी टीमों और खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में एलआईसी की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता के समापन से पहले खिलाड़ियों ने अपने-अपने ध्वज के साथ मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि हेमंत भार्गव को सलामी दी। इसके बाद हेमंत भार्गव ने विजेताओं को मेडल पहनाकर बधाई दी। इसके अलावा व्यक्तिगत विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल में अनुशासन के सबसे अहम है, जो खिलाड़ी अनुशासन के साथ आगे बढ़ते हैं, वे निश्चय ही जीत हासिल करने में सफल होते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दीं। समापन समारोह में किरन सहदेव, बीएस रथ, पीके सक्सेना, एमआर शर्मा, सर्वजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्होंने जीते मुकाबले
शतरंज के पुरुष वर्ग में कानपुर टीम और महिला वर्ग में मुंबई की टीम विजेता रही। वॉलीबाल में हैदराबाद ने चेन्नई को 25-14, 25-21 व 25-16 से हराया। टेबल टेनिस के पुरुष वर्ग में रोहित चक्रवर्ती व महिला वर्ग में प्राजकता टिपले ने बाजी मारी। बैडमिंटन पुरुष एकल वर्ग में सिद्धार्थ और महिला वर्ग में लीमा धापरे अव्वल रहीं। कैरम के पुरुष वर्ग में दिली बाबू और महिला वर्ग में एस अपूर्वा चैंपियन बनीं। एथलेटिक्स महिला वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में मोनिका अथारे ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed