{"_id":"5c0985bfbdec2241a6447d40","slug":"51544127935-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माण ने लिए डीएम कार्यालय में किया शंखनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर निर्माण ने लिए डीएम कार्यालय में किया शंखनाद
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ देहरादून।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण बनाए जाने के पक्ष में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय में शंखनाद किया और राम दरबार की आरती की। इस दौरान सदस्यों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम एसए मुरूगेशन को सौंपा।
राष्ट्रीय बजरंग दल के महानगर अध्यक्ष कृपाल नेगी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के सदस्य बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के महानगर महामंत्री मनीष कु ड़ियाल ने कहा कि श्रीराम करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक हैं। उनकी जन्मस्थली पर भव्य राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। केंद्र में हिंदूवादी सरकार होने के बावजूद मंदिर निर्माण के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किया जा रहा है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, महामंत्री अजय कोटनाला, उपाध्यक्ष संजीव कुकरेजा, सनी गुप्ता, राजीव राजपूत, कमल थापा, विनय पासवान, जितेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।