{"_id":"599de8214f1c1b485b8b4a9b","slug":"48-hours-rain-alert-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी, 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी, 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 24 Aug 2017 08:31 AM IST
विज्ञापन
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश की वजह से कई जगहों पर नुकसान की भी आशंका है। बुधवार को सुबह से ही राजधानी में बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
बारिश की वजह से कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने की वजह से आने-जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के बीच राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटे प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है।
विज्ञापन