{"_id":"5c0985c7bdec22414e431637","slug":"31544127943-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों और महिलाओं के मसीहा थे डॉ. आंबेडकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों और महिलाओं के मसीहा थे डॉ. आंबेडकर
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ देहरादून।
भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के 63वें महापरिनिर्वाण दिवस पर ओएनजीसी मुख्यालय तेल भवन में बृहस्पतिवार को कार्यक्रम आयोजित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे गए।
ओएनजीसी और अलहिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य डॉ. स्वराज विद्वान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर डॉ. स्वराज विद्वान ने कहा कि डॉ. आंबेडकर कानून, अर्थशास्त्र के विद्वान थे और मजदूरों और महिलाओं के मसीहा थे। डॉ. आंबेडकर ने मजदूरों, महिलाओं के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए। ओएनजीसी की कार्यकारी निदेशक प्रीता पंत व्यास ने डॉ. अंबेडकर के संघर्ष और उपलब्धियों पर चर्चा की। इस मौके पर ओएनजीसी के भूतपूर्व निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. जौहरी लाल, कार्यकारी निदेशक संस्थान प्रमुख ओएनजीसी अकादमी वाईके श्रीवास्तव, डॉ. हरिलाल, एके जोशी, सुंदर लाल, बैजनाथ, तारा चंद, अजय सिंह रावत, अजय शर्मा, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।