{"_id":"5c0985afbdec224151688d53","slug":"31544127919-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णा, वीनू और मोहन रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्णा, वीनू और मोहन रहे अव्वल
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ देहरादून।
डालनवाला स्थित उत्तरांचल टेनिस एकेडमी में आयोजित सीनियर टेनिस टूर्नामेंट का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। इस दौरान प्रतियोगिता में सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए।
सीनियर टेनिस टूर्नामेंट के आयु वर्ग (35) में कृष्ण कुमार ने स्वर्ण दीप सिंह को 6-2, 6-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। युगल वर्ग में स्वर्ण दीप सिंह और ताहिर मालिक की जोड़ी ने सिवान गोविंद और कृष्णा कुुमार की जोड़ी को 7-6 व 6-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। आयु वर्ग (45) में वीनू मनी ने लक्ष्मी को 3-0 से हराकर फाइनल मैच जीता। युगल वर्ग में बीजू मनी और बिणु मनी की जोड़ी ने हटींदर पंवार और ठीकम सिंह को 3-0 से हराकर खिताब कब्जाया। आयु वर्ग (55) में मोहन नेहरू ने पुनीत कुमार गुप्ता को सीधे सेटों में 7-6 व 6-1 के अंतर से हराया। इसी आयु वर्ग के युगल में राकेश कोहली और पुनीत कुमार की जोड़ी ने किशोर चौधरी और एम. सुरेश की जोड़ी को 6-3 व 6-0 से मात देकर खिताब पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि मार्स्ट्स गेम्स फेडरेशन के महासचिव विनोद कुमार ने विजयी खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर विलास ठाकुर, हर्षमनी, प्रदीप वालिया, वरुण वालिया आदि मौजूद रहे।