{"_id":"5a7228624f1c1b7f268b78e7","slug":"201517430882-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कै परी ट्रेड सेंटर में इलेक्ट्रोनिक्स दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कै परी ट्रेड सेंटर में इलेक्ट्रोनिक्स दुकान में लगी आग
Updated Thu, 01 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
कैपरी ट्रेड सेंटर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग में लाखों का माल जलकर खाक हो गया। आसपास की दुकानों में आग पहुंचने की आशंका से दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल के कर्मचारियों ने तीन वाहनों से पानी डालकर आग को बढ़ने नहीं दिया।
चकराता रोड स्थित कैपरी ट्रेड सेंटर के बेसमेंट में चंद्रमोहन असवाल की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। बुधवार शाम असवाल पास की दुकान में किसी काम से गए थे। इसी दौरान कंप्यूटर मानीटर में हुए शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटाें ने दुकान को घेर लिया। इससे सेंटर के दुकानदाराें में अफरातफरी मच गई। सूचना पर धारा चौकी प्रभारी कुलदीप पंत और दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर आ र्गइं। पानी डालकर आग को तो बुझा लिया गया, मगर तब तक दुकान का पूरा सामान जल चुका था। जिला अग्निशमन अधिकारी शिव प्रसाद ममगईं ने बताया कि कई लाख रुपये के माल का नुकसान होने का अनुमान है।