{"_id":"5a4e8e4f4f1c1b4a198b4d8e","slug":"201515097679-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग निर्माण में अनियमितता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग निर्माण में अनियमितता का आरोप
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्ग निर्माण में अनियमितता का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
जेपीआरआर मोटर मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मामले की शिकायत अधीक्षण अभियंता से की है। अधिशासी अभरियंता महिपाल सिंह रावत ने कहा कि गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।
ग्रामीण कल्याण सिंह, विजेंद्र सिंह, जगमोहन, विक्की राणा, विक्रम सिंह राणा, हरपाल, अजमाल राणा, रविंद्र सिंह, मातबर सिंह के मुताबिक इन दिनों रिसाड़ू से त्यूनी के बीच सड़क की पेंटिंग का काम चल रहा है। मानक के अनुसार कम तापमान होने की दशा में जनवरी में पेटिंग का काम नहीं करा जाना चाहिए, लेकिन संबंधित ठेकेदार मानकों को ताक पर रख कर काम करा रहा है। इसके चलते कुछ ही दिनों में पेटिंग उखड़ जाएगी। इसके अलावा पेटिंग कार्य में इस्तेमाल की जा रही रोड़ी गुणवत्ता भी घटिया है। वहीं निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग के लिए मौके पर कोई सक्षम अधिकारी भी मौजूद नहीं रहता है। एनएस डोईवाला के अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह रावत ने कहा कि गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।