{"_id":"5cd48520bdec22072d1b88bf","slug":"191557431584-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं के हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे:डीके शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं के हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे:डीके शर्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नवनिर्वाचित सदस्य डीके शर्मा ने कहा कि वे अधिवक्ताओं के हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। शर्मा का बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन देहरादून के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान एसोसिएशन ने बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के नवनिर्वाचित चेयरमैन सुरेंद्र सिंह पुंडीर और उपाध्यक्ष राजवीर सिंह बिष्ट का भी अभिनंदन किया गया।
स्वागत समारोह का आयोजन बार भवन देहरादून में आयोजित किया गया था। इस साल बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चुनावों में सुरेंद्र सिंह पुंडीर को चेयरमैन चुना गया है। उपाध्यक्ष पद पर राजवीर सिंह बिष्ट निर्विरोध चुने गए हैं। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि वे हर वक्त अधिवक्ताओं के हितों की लड़ाई लड़ेंगे। सभी को सुलभ न्याय मिले इसके लिए भी अधिवक्ताओं को प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर जिला जज आलोक कुमार, बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य राकेश गुप्ता, रंजन सोलंकी, अनिल पंडित आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने और संचालन सचिव अनिल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में पदाधिकारी अरुण खन्ना, ललित भंडारी, अमित डंगवाल, प्रियंका रानी, काली प्रसाद भट्ट, अमित शर्मा, अल्पना जदली व बड़ी में अधिवक्ता मौजूद रहे।