फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लक्ष्मी क्लब और विकासनगर ने जीते मुकाबले

लक्ष्मी क्लब और विकासनगर ने जीते मुकाबले

Sun, 05 May 2019 02:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मी क्लब और विकासनगर ने जीते मुकाबले
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

राम राज क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित दूसरी अखिल भारतीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में लक्ष्मी क्लब और विकासनगर ने मुकाबले जीतकर पूरे अंक हासिल किए। लक्ष्मी क्लब के अनय और विकासनगर के शिवम बलूनी ने अर्द्धशतकीय पारी खेली।
पहले मुकाबले में लक्ष्मी क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 167 रन बनाए। अनय ने 41 गेंदों में नाबाद 64 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। ओपनर शिव कंडवाल ने 30 और अक्षय चौहान ने 27 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी जीआरडी की पूरी टीम 16.3 ओवर में 122 रन बनाकर ढेर हो गई। अखिल 29, सागर व चिराग 14-14 के अलावा कोई भी खिलाड़ी विकेट पर नहीं टिक सका। लक्ष्मी क्लब के शिव ने चार और अनय ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में विकासनगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 166 रन बनाए। शिवम ने 50, शुभम डोगरा ने 30 और विपिन ने 28 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपीईएस की पूरी टीम 16 ओवर में 111 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए हर्षवर्धन ने 26, अर्पित ने 24 और सूरज ने 13 रन बनाकर संघर्ष किया। विकासनगर के रोहन आर्य ने चार और शुभम डोगरा ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed