{"_id":"5b58e3884f1c1b49778b4636","slug":"191532552072-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य और कुहू को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य और कुहू को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियन बने लक्ष्य सेन और लागोस इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियन बनीं कुहू गर्ग को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सम्मानित किया। सीएम आवास स्थित जनता मिलन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को 5.53 लाख और कुहू गर्ग को दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया। कुहू के बाहर होने पर उनके माता-पिता अलकनंदा अशोक और अशोक कुमार ने पुरस्कार लिया।
मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि लक्ष्य सेन ने अपने शानदार खेल से राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनके पिता एवं कोच डीके सेन की सराहना करते हुए उन्होंने राज्य में खिलाड़ियों के लिए बेहतर कोचिंग उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही का कि इससे राज्य के युवाओं को खेलों में और बेहतर अवसर प्राप्त हो सकेंगे। इस मौके पर लक्ष्य सेन ने कहा कि वह अपने खेल के जरिये उत्तराखंड का नाम दुनियाभर में रोशन करने के लिए प्रयास जारी रखेंगे। इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी, मुन्ना सिंह चौहान, मनोज रावत, सचिव खेल भूपिंदर कौर औलख, आईजी संजय गुंज्याल, बीएस मनकोटी समेत अन्य मौजूद रहे।