फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पर्यटन सीजन के लिए तैयार रहे विभाग

पर्यटन सीजन के लिए तैयार रहे विभाग

Sat, 21 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन सीजन के लिए तैयार रहे विभाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने पर्यटन सीजन को लेकर विभिन्न विभागों की बैठक ली, जिसमें सभी विभागों से सीजन से पूर्व व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को आयोजित बैठक में लंढौर मार्ग पर चल रहे पेयजल निगम के सीवर लाइन बिछाने में हो रही देरी पर चर्चा की गई। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र काम पूरा किया जाए। निगम के अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि बजट न होने के कारण सीवर के कार्यों में विलंब हो रहा है। वहीं अग्निशमन विभाग के प्रभारी बृजमोहन नौटियाल ने बताया कि अग्निशमन विभाग की सीजन को लेकर तैयारी पूरी हैं, लेकिन जल संस्थान से उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने सभी अधिकारियों को सीजन से पूर्व व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए, ताकि सीजन के दौरान पर्यटकों को कोई परेशानी न हो। बैठक में पालिका अधिशासी अधिकारी एमएल शाह, जिला पर्यटन अधिकारी किशन सिंह रावत, आरके कांबोज, रविंद्र चिनालिया, जगजीवन लाल, पंकज थपलियाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरके सिह, नरेंद्र सिंह नेगी, सभासद रमेश भंडारी, विनोद सेमवाल, अनुज गुप्ता, बीना पंवार, रामी देवी, जसबीर कौर, विरेंद्र पंवार और अरविंद गुसांई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed