{"_id":"5a4e901c4f1c1bd1178b4e88","slug":"171515098140-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकराता को हरा विकासनगर कबड्डी का विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकराता को हरा विकासनगर कबड्डी का विजेता
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
जिला खेल कार्यालय की ओर से स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत आयोजित की जा रही अंडर-16 बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में चकराता को शिकस्त देकर विकासनगर ने खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं, बालक वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल आज चकराता ‘ए’ और देहरादून की टीम के बीच खेला जाएगा।
परेड ग्राउंड में अंडर-16 बालिका वर्ग कबड्डी में चकराता ने कालसी को 27-20 और विकासनगर ने कालसी को 14-12 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में विकासनगर ने चकराता को 34-26 से हराकर खिताब जीत लिया। बालक वर्ग वॉलीबाल में विकासनगर ने रायपुर को 25-17, 25-10, चकराता ‘ए’ ने कालसी ‘बी’ को 25-15, 25-17, देहरादून ‘ए’ ने कालसी ‘ए’ को 25-13, 25-12 और चकराता ‘बी’ ने देहरादून ‘बी’ को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
सेमीफाइनल में चकराता ‘ए’ ने विकासनगर को 25-15 और देहरादून ने चकराता ‘बी’ को 25-10, 25-13 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस मौके पर निर्णायक मुन्ना सिंह चौहान, आशीष नौटियाल, खुशीराम पांडे, अर्जुन, जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाईं, सचिन सेमवाल, दिनेश असवाल, दीपक रावत, नवनीत सेठी, पद्म बहादुर गुरुंग समेत अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।