{"_id":"5ccdfbd2bdec2207826dc6d3","slug":"15570032807-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन पूर्ण, अब रिजल्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन पूर्ण, अब रिजल्ट का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हरबर्टपुर में उत्तराखंड बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शनिवार को पूर्ण हो गया। अब छात्रों को परीक्षा परिणाम का इंतजार है।
मूल्यांकन के अंतिम दिन अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा राम कृष्ण उनियाल ने मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। इसमें सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। उन्होंने उपनियंत्रक महावीर सिंह चौहान को परिणाम के विवरण और जांची गई उत्तर पुस्तिकाएं यथा शीघ्र बोर्ड कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के कारण अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में शुरू होने वाला मूल्यांकन इस बार 20 अप्रैल से शुरू हुआ। हालांकि विद्यालयी शिक्षा परिषद ने इस बार मूल्यांकन की अवधि 10 दिन के बजाय 16 दिन कर दी। मूल्यांकन के दौरान 67 परीक्षकों ने 24 हजार उत्तर पुस्तिकाएं जांची।
अंतिम दिन अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा सहित जिले के अन्य अधिकारियों ने मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। बहरहाल, मूल्यांकन कार्य पूर्ण होने के बाद अब बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। अंतिम दिन मूल्यांकन केंद्र में डीईओ माध्यमिक यशवंत सिंह चौधरी, बीईओ वीपी सिंह, पर्यवेक्षक आरपी अग्रवाल मौजूद रहे।