फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विस्थापितों के लिए बनाए विद्यालय में रह रहे मजदूर

विस्थापितों के लिए बनाए विद्यालय में रह रहे मजदूर

Fri, 07 Dec 2018 01:51 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
विस्थापितों के लिए बनाए विद्यालय में रह रहे मजदूर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर। एक दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद लाखों की लागत से विस्थापितों के लिए बनाया गया प्राथमिक विद्यालय शोपीस बनकर रह गया है। विस्थापित क्षेत्र ब्लॉक एबीसी में विस्थापितों के बच्चों की शिक्षा के लिए यह प्राथमिक विद्यालय बनवाया गया था। हद तो यह है कि विद्यालय आज तक संचालित नहीं हो पाया है। विद्यालय को लेकर ब्लॉक एबीसी विकास समिति ने कई बार पत्रचार भी किया, मगर कोई नतीजा नहीं निकला। स्थिति ये है कि वर्तमान में इस विद्यालय में कुछ मजदूर रह रहे हैं।
विज्ञापन

एसबीसी विकास समिति का कहना है कि ये मजदूर उन्होंने रखे हैं। इससे अर्जित होने वाले रुपयों से भवन का रंगरोगन करवातेे हैं। समिति के लोगों का कहना है कि पुनर्वास विभाग को यहां जल्द से जल्द विद्यालय खोलने की कार्यवाही करनी चाहिए। विदित हो कि जिस तरह टिहरी में विस्थापितों का विद्यालय बना हुआ है वैसा ही विद्यालय यहां भी संचालित होना चाहिए था, लेकिन लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी उपयोगिता की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

कोट्स
भवन हैंडओवर क्यों नहीं हो पाया इसकी जानकारी मुझे नहीं है। मुझे आये हुए एक साल हुआ है। जल्द ही भवन को शिक्षा विभाग के सुपुर्द करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डीएस नेगी, पुनर्वास एसडीओ।

दुकान के बाहर से बाइक चोरी
श्यामपुर। श्मामपुर हाईवे पर बीते बुधवार की शाम को दुकान के बाहर खड़ी एक बाइक को चोर उठा ले गया। दुकानदार ने इसकी सूचना श्यामपुर पुलिस को दी। श्यामपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप हाईवे पर हरिपुरकलां, बिरलाफार्म, गली नंबर-3 निवासी सचिन तोमर की फास्टफूड की दुकान है। रोज की तरह उसने मोटरसाइकिल दुकान के बाहर खड़ा किया हुआ था। शाम को सात बजे के करीब उसने देखा बाइक नदारद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed