फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चारापती काट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला

चारापती काट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला

Fri, 07 Dec 2018 01:51 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
चारापती काट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला
फोटो समाचार
विज्ञापन

-----------

संशोधित खबर
-----------

गुलदार से भिड़ी महिला, बचाई साथी की जान
- मोतीचूर रेंज के जंगल में चारा पत्ती लेने गई महिला पर गुलदार ने कर दिया था हमला
- गंभीर रूप से घायल महिला को एम्स में करवाया भर्ती

अमर उजाला ब्यूरो
रायवाला। राजाजी टाईगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज कार्यालय से पांच सौ मीटर दूरी पर हाइवे से सटे जंगल में चारा पत्ती काट रही महिला पर गुुलदार ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान साथी महिलाओं ने बहादुरी का परिचय देते हुए भागने की बजाए गुलदार से टक्कर ली और महिला की जान बचाई। गंभीर रूप से घायल महिला को फौरन एम्स पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे कुछ महिलाएं चारा पत्ती लेने के लिए मोतीचूर रेंज की जंगल सीमा से सटे हाइवे किनारे गई हुई थीं। महिलाएं हाईवे से मात्र चंद कदम भीतर जंगल में पहुंची और चारा पत्ती काटने लगी। तभी वहां पहले से घात लगाए गुलदार ने लक्ष्मी देवी पत्नी रणवीर धनै निवासी खांडगांव पर हमला कर दिया। गुलदार महिला को जबड़े में दबाए घसीटते हुए ले जाने लगा तभी साथी महिला गुडड़ी देवी सजवाण और अन्य महिलाओं की नजर गुलदार पर पड़ी। बिना वक्त गंवाए गुडड़ी देवी सजवाण ने डंडे से गुलदार का मुकाबला किया। नजदीक ही अन्य महिलाएं सरोजनी देवी, रेखा देवी, गीता देवी और शकुंतला देवी ने भी शोर मचाया तो गुलदार लक्ष्मी देवी को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

महिला को अस्पताल ले जाने की बजाए बने दर्शक
गुलदार के हमले से लहुलुहान हो चुकी लक्ष्मी देवी को महिलाएं जंगल से किसी तरह बाहर हाइवे तक लेकर पहुंची और वाहनों को हाथ देकर रोकने का प्रयास करने लगी। घबराई महिलाओं के शोर और लहराते हाथ देख हाइवे पर वाहनों की कतारें लग गई, लेकिन किसी ने भी महिला को अस्पताल ले जाने की इंसानियत नहीं दिखाई। इसी बीच हरिपुर निवासी एक युवक फरिश्ता बनकर आया और घायल सहित दो अन्य महिलाओं को कार में बैठाकर एम्स के लिए रवाना हो गया। समय से अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू कर दिया। एम्स के पीआरओ हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि महिला को ट्रामा सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया है। देर शाम चिकित्सकों ने उसकी सर्जरी भी की। हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed