{"_id":"5c095337bdec2241c465c6be","slug":"154411504012-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्य रुप से मनाया जाएगा सात दिससीय बंड मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य रुप से मनाया जाएगा सात दिससीय बंड मेला
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपलकोटी। बंड विकास संगठन ने 20 से 26 दिसंबर तक होने वाले सात दिवसीय बंड मेले को भव्य रूप देने का निर्णय लिया है। सेमलडाला मैदान में आयोजित मेला समिति की बैठक में मेला आयोजन की तैयारियों पर चर्चा हुई। मेले में स्थानीय कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही सरकारी विभागों के स्टॉल और खेलकूद प्रतियोगिताएं कराने का निर्णय लिया गया। मेले के संरक्षक अतुल शाह ने कहा कि मेले में कृषि, उद्यान व पर्यटन के स्टॉल लगवाने के साथ ही परंपरागत खेलों का आयोजन भी होगा। मेला समिति के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, मेला समिति के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, बिहारी लाल बंडवाल, हरिदर्शन सिंह, अयोध्या हटवाल, बहादुर सिंह भंडारी, प्रदीप नेगी, नंदन सिंह, राजेंद्र हटवाल और मनोज कुमार आदि मौजूद थे।