{"_id":"6a99d9a97def25b0620d0d6f","slug":"225-swine-flu-cases-in-uttarakhand-158-patients-recovered-dehradun-news-c-5-drn1043-1057399-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के 225 मामले, 158 मरीज हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के 225 मामले, 158 मरीज हुए ठीक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक प्रदेश भर में 225 मामले सामने आए हैं। इसमें देहरादून में 213 मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए। 158 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। पहले से गंभीर बीमारी से पीड़ित पांच मरीजों की मौत चुकी है। डेथ ऑडिट में दो मृतकों में स्वाइन फ्लू का संक्रमण अधिक मिला है।
प्रदेश के देहरादून, हरिद्वार व नैनीताल जिले में स्वाइन फ्लू के मामले मिले हैं। बृहस्पतिवार को देहरादून जिले में 32 नए मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में स्वाइन फ्लू की गंभीर स्थिति है। अब तक कुल 225 मामलों में 158 मरीज ठीक हो चुके हैं।
राज्य नोडल अधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू व मौसमी बुखार से ग्रसित मरीजों की गहन निगरानी की जा रही है। प्रदेश में स्थिति सामान्य है। पहले से गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों की मृत्यु होने पर डेथ ऑडिट कराया जा रहा है।