{"_id":"5be73d35bdec22174c7df5d9","slug":"154188109419-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स में आज से कर सकेंगे स्वामी सानंद की पार्थिव देह के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स में आज से कर सकेंगे स्वामी सानंद की पार्थिव देह के दर्शन
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश। एम्स में पर्यावरणविद् प्रोफेसर जीडी अग्रवाल स्वामी सानंद की पार्थिव देह का उनके अनुयायी रविवार से दर्शन कर सकेंगे। एम्स प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दस रविवार तक के लिए यह व्यवस्था की है।
शनिवार को एम्स में आयोजित पत्रकार वार्ता में संस्थान के एनाटॉमी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ब्रिजेंद्र सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में स्वामी सानंद के अनुयायियों के लिए संस्थान में उनके पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए की गई व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर से एम्स के एनाटॉमी विभाग में अनुयायियों के लिए दर्शन की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था प्रत्येक रविवार को अगले दस रविवार तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सप्ताह एक बार में दस लोग व एक घंटे में अधिकतम 50 अनुयायी स्वामी सानंद के पार्थिव शरीर का दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए अपराह्न दो बजे से तीन बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
दर्शन के इच्छुक लोगों को इसके लिए संस्थान में पंजीकरण कराना होगा। व्यक्तिगत तौर पर पंजीकरण कराने के अलावा ई-मेल के माध्यम से भी दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बताया गया है कि दर्शन के दौरान मोबाइल व कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं होगी।