फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विधायक ने पीएमजीएसवाई को दिए काश्तकारों को मुआवजा देने के निर्देश

विधायक ने पीएमजीएसवाई को दिए काश्तकारों को मुआवजा देने के निर्देश

Tue, 11 Sep 2018 09:24 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
विधायक ने पीएमजीएसवाई को दिए काश्तकारों को मुआवजा देने के निर्देश
गोपेश्वर। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने ग्राम पंचायत लासी, मजोठी और रांगतोली का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने रांगतोली गांव के आसपास हो रहे भूस्खलन की रोकथाम में लिए सिंचाई विभाग को आगणन तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को प्रभावित काश्तकारों को निर्माणाधीन लासी-सरतोली मार्ग का मुआवजा डेढ़ माह में देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने एसडीएम (सदर) परमानंद राम को ग्राम सभा लासी और मजोठी में अत्यधिक बारिश से क्षतिग्रस्त मकानों की रिपोर्ट तैयार कर आपदा मद से मुआवजा देने को कहा। लोनिवि के अधिकारियों को चमोली-रांगतोली-हरमनी के सात किमी में हो रहे भूस्खलन को देखते हुए सड़क का समरेखण बदलने के लिए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, गजपाल बर्तवाल, चंदन कुंवर, दीवान सिंह बिष्ट और महेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed