{"_id":"5b803bfa42c79246746249d7","slug":"153513060810-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशनकारी के स्वास्थ्य में गिरावट पर चिकित्सक ने दी स्वास्थ्य लाभ की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशनकारी के स्वास्थ्य में गिरावट पर चिकित्सक ने दी स्वास्थ्य लाभ की सलाह
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। रोजगार, पैकेज व मुआवजा भुगतान सहित 16 सूत्री मांगों के लिए रामलीला मैदान में श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावितों का धरना 10वें दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठी पुष्पा जोशी के स्वास्थ्य में चिकित्सकों ने गिरावट दर्ज की है।
शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने धरना स्थल पहुंच कर अनशनकारी पुष्पा जोशी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। सीएचसी के चिकित्सक विनय शर्मा ने बताया कि पुष्पा के रक्तचाप में कमी आने के साथ ही उनके वजन में भी गिरावट आई है। पुष्पा के स्वास्थ्य में आई गिरावट पर चिकित्सक ने उन्हें स्वास्थ्य लाभ की सलाह दी है। पुष्पा जोशी 15 अगस्त से रामलीला मैदान में अनशन पर बैठी है। विधायक ने धरने पर बैठे परियोजना प्रभावित आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई कर रही है। कहा कि प्रभावितों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर गीता देवी, सरस्वती, कमला देवी, सीता देवी, मंजू देवी, संगीत देवी, किशोरी देवी, विमला देवी, बसंती व बरदेई आदि मौजूद थी।