फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कर्णप्रयाग और नारायणबगड़ में बारिश से पैदल और सड़क मार्ग हुए अवरूद्व

कर्णप्रयाग और नारायणबगड़ में बारिश से पैदल और सड़क मार्ग हुए अवरूद्व

Sat, 18 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग और नारायणबगड़ में बारिश से पैदल और सड़क मार्ग हुए अवरूद्व
कर्णप्रयाग/नारायणबगड़। कर्णप्रयाग और नारायणबगड़ में हुई बारिश से पैदल रास्ते और मोटर मार्गों के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग के चटवापीपल से बमोथ, सूगी, क्यार्खू, गडूना, करछूना गांवों को जोड़ने वाला पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से स्कूली बच्चे और ग्रामीण जानजोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर है। ग्रामीण सुभाष चमोला, जय प्रकाश सिंह नेगी, सुधीर नेगी, जगदीश खुड़ियाल, कुलदीप कनवासी आदि ने बताया कि विगत दिन बारिश से चटवापीपल से क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले पैदल मार्ग की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। बारिश के कारण शुक्रवार शाम को नारायणबगड़- भगोती-किमोली-कौठा मोटर मार्ग में वन विश्राम गृह के समीप छह माह पूर्व लगभग 10 लाख की लागत से बनी दीवार निमभन गुणवत्ता परक कार्य के चलते एक बरसात में ही ढह गई, जिससे यहां पर वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध होने से क्षेत्र के बेडुला, कौब, भगोती, नैणी, स्वान, किमोली, बूंगा, मौणा, छेकुड़ा, मनोड़ा, गडसिर, कंडवाल गांव, बुडेरा आदि गांवों का संपर्क ब्लॉक मुख्यालय से कट गया है। लोनिवि थराली के अवर अभियंता प्रसून नौटियाल ने बताया कि अवरुद्ध मोटर मार्ग को शीघ्र खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed